छत्तीसगढ़

CG BREAKING: रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। आज भिलाई के स्मृति नगर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बी-फार्मा के विद्यार्थी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खिलाफ कुछ दिन पूर्व एक विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में लंबित थी। आरोप है कि प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा ने शिकायत निस्तारण के बदले 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।

जब छात्र ने रिश्वत देने से इनकार किया और आरोपित को रंगे हाथ पकड़वाने का निर्णय लिया, तो आरोपी ने 10,000 रुपए रिश्वत लेने पर सहमति दी। इसके बाद एसीबी ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए रामकृष्ण सिन्हा को 10,000 रुपए लेते हुए पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button