छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट में बदलाव, Kedar Kashyap को संसदीय कार्य मंत्री का मिला प्रभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में बदलाव हुआ है। मंत्री केदार कश्यप को अब नई जिम्मेदारी दी गई है, इसे लेकर आधी रात एक आदेश भी जारी हुआ। केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार भी दिया दिया गया है। केदार के पास वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास-सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी पहले से है। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना आदेश में मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य विभाग दिए जाने की बात लिखी है। देर रात मंत्री केदार कश्यप को मुख्यमंत्री समय तमाम मंत्रियों ने इसके लिए बधाई दी। बता दें कि मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए मंत्री केदार कश्यप को ये अहम जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। 26 जुलाई तक सदन की कार्रवाई चलेगी। इस बीच 5 बैठकें हाेंगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना भी जारी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button