छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, बच्ची की मौत:30 से ज्यादा घायल, इनमें 12 बच्चे भी; बिलासपुर से सारंगढ़ जा रही थी

बिलासपुर में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 30-35 यात्री घायल हैं। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जयेश ट्रेवल्स की बस बिलासपुर से सारंगढ़ जा रही थी। गुरु नानक चौक से निकलकर लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंची थी। तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई।

बेकाबू बस सड़क के पास बिजली के पोल से जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल भी टूटकर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी।

तोरवा के पास पोल से टकराकर बस पलट गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button