छत्तीसगढ़

बुड़हीन माई मंदिर मुकुट चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा, 5 फरवरी 2026। ग्राम पोड़ीदल्हा स्थित बुड़हीन माई मंदिर में हुई चांदी के मुकुट चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोटमीसोनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिवस के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के दो मुकुट तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे का छोटा सब्बल बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार (18 वर्ष 6 माह), निवासी वार्ड नं. 01 टिकरी पारा, पोड़ीदल्हा थाना अकलतरा है। आरोपी ने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 75/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related Articles

Back to top button