छत्तीसगढ़

24 फरवरी से बजट सत्र…21 मार्च तक होंगी 17 बैठकें:साय सरकार का दूसरा बजट होगा पेश

विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की अधिसूचना जारी की है।रायपुर.छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में 17 बैठकें होंगी। साय सरकार का यह दूसरा बजट सत्र है। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रामेन डेका के भाषण से होगी।

इस दौरान सरकार राज्यपाल के ज्ञापन पर कृतज्ञता जताने का प्रस्ताव लेकर आएगी। अगले दिनों से उस पर चर्चा होनी है। इस सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस सत्र में ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर बड़ी योजनाएं आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button