छत्तीसगढ़
कोयला अफरा-तफरी मामले में कांटा ऑपरेटर गिरफ्तार, दो फरार

जांजगीर-चांपा। बलौदा पुलिस ने कोयला हेराफेरी के मामले में कांटा ऑपरेटर नागेश्वर कश्यप (30) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर वाहन चालकों से मिलीभगत कर 5 टन कोयले की अफरा-तफरी करने का आरोप है। पुलिस ने CCTV फुटेज और कांटा पर्ची की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है






