छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर का निधन, शोक की लहर

रायपुर, 09 फरवरी 2025: जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर का दुखद निधन हो गया। वे वार्ड नंबर 14 से चुनाव लड़ रही थीं और बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है।

बच्ची के जन्म के बाद बिगड़ी थी तबीयत

करीब 25 दिन पहले सीमामनी दिवाकर ने ऑपरेशन के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। शुक्रवार रात उनकी स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।

अनुभवी नेत्री थीं सीमामनी दिवाकर

सीमामनी दिवाकर भाजपा की अनुभवी महिला नेत्री थीं। इससे पहले भी वे वार्ड नंबर 3 से पार्षद रह चुकी थीं और जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहती थीं। उनके निधन से नवागढ़ की जनता ने एक जुझारू और समर्पित नेत्री को खो दिया है।

Related Articles

Back to top button