छत्तीसगढ़

रायपुर में महापौर आरक्षण पर बड़ा मोड़, कोरबा महिला सामान्य के लिए आरक्षित

रायपुर। नगर निगम कोरबा का महापौर पद अब सामान्य महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यह जानकारी मिलते ही सियासी हलकों में हलचल मच गई है। नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जारी है।

वर्तमान में, कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में ओबीसी वर्ग के महापौर हैं। वहीं, रायगढ़ और रिसाली की सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि अंबिकापुर की सीट अनुसूचित जनजाति के लिए। इस बार, नगर निगमों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाएगा, जिससे राजनीतिक समीकरण में नया मोड़ आ सकता है।

Related Articles

Back to top button