छत्तीसगढ़

ग्राम कटौद में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 जुवारी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिला। पुलिस ने जुआ-सट्टा पर कार्रवाई करते हुए थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद में छापेमारी कर 6 जुवारीयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11,100 रुपये नकद और ताश पत्ती बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत बीती रात नवागढ़ पुलिस ने रेड कार्रवाई की। मौके पर जुआ खेलते पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में रामखिलावन कश्यप, दिनेश साहू, हरि कुमार कश्यप, घनश्याम कश्यप, जैनी साहू और टिंकू केवट शामिल हैं, जो सभी ग्राम कटौद के निवासी बताए गए हैं।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button