छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफ़ा : लाखों कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान, बाजारों में बढ़ी रौनक

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025। दीपावली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब तक जहां हर माह के अंतिम दो दिनों में वेतन का भुगतान किया जाता था, वहीं इस बार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर सरकार ने अक्टूबर माह का वेतन 17 और 18 अक्टूबर को अग्रिम जारी करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तत्काल अमल में लाते हुए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की तैयारियों में आर्थिक संबल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button