छत्तीसगढ़

नए साल में ACB की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम कार्यालय का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रायगढ़। नए साल 2026 की शुरुआत में ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मजयगढ़ एसडीएम कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB की बिलासपुर इकाई ने यह ट्रैप कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, ग्राम अमलीटिकरा निवासी राजू कुमार यादव ने जमीन के नामांतरण मामले में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ACB से की थी। शिकायत सत्यापन के बाद पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये लेने पर आरोपी की सहमति बनी। 2 जनवरी को शिकायतकर्ता को आरोपी के शासकीय आवास भेजा गया, जहां बाबू ने रिश्वत की रकम ली।

संदेह होने पर आरोपी ने आवास का दरवाजा बंद कर दिया और रिश्वत की राशि पीछे दीवार के पास बैग में फेंक दी, जिसे ACB टीम ने बरामद कर लिया। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि नए साल की शुरुआत में ही यह ACB की पहली बड़ी ट्रैप कार्रवाई मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button