छत्तीसगढ़

जांजगीर–चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री में 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर–चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 15 जनवरी 2026 को थाना सारागांव, चांपा एवं चौकी नैला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 7,600 रुपये बताई गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. डोरीलाल खैरवार (33 वर्ष), निवासी मौहाडीह, थाना सारागांव

  2. नारायण, पिता धनेश्वर (40 वर्ष), सबरिया डेरा, चरणनगर, चांपा

  3. अतुल शर्मा (30 वर्ष), निवासी खोखसा वार्ड नंबर 13, चौकी नैला

  4. श्याम चौहान (23 वर्ष), निवासी खोखसा वार्ड नंबर 06, चौकी नैला

अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के तहत थाना सारागांव पुलिस ने आरोपी डोरीलाल खैरवार के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, थाना चांपा पुलिस ने आरोपी नारायण के पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं चौकी नैला पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब परिवहन करते हुए अतुल शर्मा एवं श्याम चौहान को 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं चौकी प्रभारी नैला उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button