छत्तीसगढ़

जांजगीर महिला थाना की बड़ी उपलब्धि, 14 मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार, 61 बिखरे परिवार फिर से जुड़े

जांजगीर-चांपा। अप्रैल 2026 में शुरू हुए महिला थाना जांजगीर ने महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अब तक महिला थाना में दर्ज 14 मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जनवरी 2026 से संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने 268 पारिवारिक विवादों में से 193 का सफल निराकरण किया, जिनमें 61 बिखरे परिवारों को आपसी समझौते के जरिए फिर से एक किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला थाना शुरू होने के बाद पीड़ित महिलाएं सीधे यहां शिकायत दर्ज करा रही हैं, जिससे कार्रवाई तेज और प्रभावी हुई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button