छत्तीसगढ़

गाय काटने पर बजरंगियों ने मचाया बवाल:गौ मांस बेचने कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप, पीड़ित परिवार बोला- मरे हुए गाय को काटा, केस दर्ज

बिलासपुर जिले में सोमवार को गाय का मांस काटने पर जमकर बवाल हो गया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक परिवार के लोगों को गाय का मांस काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, पीड़ित परिवार मरे हुए गाय को काटने का दावा करते रहे। विवाद व हंगामा के बाद पुलिस ने मांस को जब्त कर केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गौ रक्षा अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं। इसी दौरान कोटा प्रखंड के खंड अध्यक्ष आकाश साहू को पता चला कि ग्राम टाड़ा में एक परिवार के लोग गाय को काटकर उसका मांस निकाल रहे हैं। इसकी जानकारी उसने संघ के पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद संघ के विनय गुप्ता, राजकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांव पहुंच गए।

विरोध करने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से परिवार के लोगों ने किया विवाद।
विरोध करने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से परिवार के लोगों ने किया विवाद।

गाय को काटकर मांस बेच रहा था परिवार
इस दौरान पदाधिकारियों ने एक परिवार के लोगों को गाय का मांस काटते पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। वहीं, विवाद होते देखकर परिवार की महिलाएं भी आ गईं और वो लोग विरोध करने लगी। उनका कहना था कि मरे हुए गाय को काट कर मांस निकाल रहे हैं। इस दौरान यह भी बताया गया कि गाय के मांस को 100 रुपए किलो में बेचते हैं।

गाय का मांस काटते रंगे हाथ पकड़े जाने पर कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा।
गाय का मांस काटते रंगे हाथ पकड़े जाने पर कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा।

पुलिस को बुलाया और केस दर्ज करने की मांग
इस पर पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी कोटा पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पदाधिकारियों ने गाय काट कर मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गाय के मांस को जब्त कर जांच कराने के लिए सैंपल भेजने का दावा किया है। इस दौरान बजरंग दल के अजय तिवारी, राजा जैसवाल, वेंकट अग्रवाल, प्रियंक अग्रहरी, दुर्गेश साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button