छत्तीसगढ़

साय सरकार में मंत्री के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का ऑडियो हुआ वायरल, अपने ही दल के पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे भाजपाई पार्षद…

कोरबा। प्रदेश में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी लड़ाई चल रही है, वहीं कोरबा में भाजपाइयों के बीच ही घमासान मचा हुआ है. यहां भाजपा का ही पार्षद मंत्री और स्थानीय विधायक लखन लाल देवांगन के खिलाफ पार्टी के पार्षदों को एकजुट करने में जुटा हुआ है, जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा पार्षद मंत्री के खिलाफ साजिश रच रहे पार्षद के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे. मंत्री लखन लाल देवांगन के खिलाफ मुहिम चला रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और उनके खास सहयोगी बद्री अग्रवाल के बीच बातचीत का कथित ऑडियो (जिसकी पुष्टि लल्लूराम डॉट कॉम नहीं करता है) वायरल हो रहा है. इसमें मंत्री के साथ दूसरे भाजपा नेता विकास महतो के विरुद्ध बयान देने के लिए कुछ पार्षदों को पैसे देकर तैयार करने की बात कही जा रही है.

Related Articles

Back to top button