छत्तीसगढ़

सब्जी काटने वाले चाकू से जांघ पर किया हमला, शराब पीने के लिए पैसो की मांग कर रहा था आरोपी

दुर्ग। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में चाक़ूबाजो , असामाजिक तत्वों के विख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रार्थी गोपाल साहू पिता सुकरित साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09.02.2024 के दोपहर करीचन 01.00 बजे रतन डीजे शंकर नगर के पास खड़ा था कि मोहल्ले का प्रांजल यादव आया और शराब पीने के लिये पैसे का मांग करने लगे मेरे द्वारा मेरे पास पैसा नही है बोलने पर प्रांजल यादव मां वहन की अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं अपने पास रखे किसी नुकीली चीज से मेरे जांघ में मारकर भाग गया।जिस रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 70/2024 धारा 294,506,323,327 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना कारित कर फरार हुए आरोपी प्रांजल यादव का लगातार पता साजी किया जा रहा था. कल विवेचना दौरान पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा आरोपी प्राजल यादव को क्षेत्र में मिलने से घेराबंदी कर पकड़ा गया।आरोपी द्वारा घटना समय सदर को जुर्म करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त एक सब्जी काटने बाला चाकू को आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button