छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए आज से आवेदन: ऑनलाइन सुविधा लेकिन केंद्रों पर महिलाओं की लंबी लाइन; अं…

पूरे प्रदेश में पहले ही दिन बड़ी संख्या में महिलाएं महतारी वंदन योजना के फार्म जमा करने के लिए केंद्रों पर पहुंच रही हैं।
महतारी वंदन योजना के लिए छत्तीसगढ़ में आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन जमा कर सकती हैं। यह फॉर्म ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड पार्षद कार्यालय, च्वाइस सेंटर से प्राप्त और जमा कर सकते हैं।






