छत्तीसगढ़

अकलतरा पुलिस ने तीन जगह हुई चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6,200 रुपये नगद, पांच टिपा तेल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और रॉड बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवि निर्मलकर (21), साहिल बिछिया उर्फ भोला (24), प्रकाश यादव (26) और सुमीत तान्द्रे (20) सभी निवासी अकलतरा बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त की रात अकलतरा के बजरंग चौक स्थित सुनील किराना स्टोर से ताला तोड़कर नगदी और सामान की चोरी की गई थी। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय (IPS) और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button