छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 20 साल बाद वित्तमंत्री पेश करेंगे बजट:विधानसभा सत्र कल से

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा की सारी जानकारी अब मोबाइल ऐप पर होगी। इसके लिए ई-विधान नाम से ऐप तैयार किया जा रहा है। इसमें भाषण, बजट के आर्थिक सर्वेक्षण, अनुदान की मांगों कि जानकारी, विधेयक सहित अन्य जानकारी मिलेगी।

इसके अलावा विधानसभा की वेबसाइट को 40 से ज्यादा कैटेगरी में अपडेट किया गया है। दरअसल, 5 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह एक मार्च तक चलेगा और 9 फरवरी को सरकार बजट पेश करेगी। खास बात यह है कि करीब 20 साल बाद वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा

पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की नागरिकों को लिए बेहतर काम करेगी। सभी वर्गों को सुविधाएं मिलेंगी। इस बजट से प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी। तय शेड्यूल के मुताबिक, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

14 से 26 फरवरी तक अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

मंत्री रहे शिव नेताम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। शुक्रवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी साल 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बजट पेश करेंगे। 12 और 13 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी। 14 से 26 फरवरी तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button