छत्तीसगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

जांजगीर-चांपा, 19 जनवरी। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी पुरुषोत्तम सिंह (24) को नवागढ़ पुलिस ने रायपुर के उरला से गिरफ्तार किया।
यह मामला 21 मार्च 2023 को दर्ज हुआ था, जब अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग का अपहरण किया गया। पुलिस ने लगातार पतासाजी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण करना स्वीकार किया।
आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2)(n) IPC और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस सफलता में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गोरोलकर और पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।






