छत्तीसगढ़

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा।जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत सारागांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं डीएसपी कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सारागांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने तत्काल रेड की कार्यवाही की। इस दौरान संजय कमलाकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी परसापाली थाना सारागांव को 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त शराब की कीमत लगभग 5000 रुपये आंकी गई है।

Related Articles

Back to top button