छत्तीसगढ़

साइंस-कॉलेज में ABVP-NSUI में मारपीट, VIDEO

रायपुर के साइंस कॉलेज में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे के शर्ट भी फाड़े। बताया जा रहा है कि मारपीट ABVP के सदस्यता अभियान के दौरान हुई। ABVP की शिकायत पर NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR हुई है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ABVP के कार्यकर्ता साइंस कॉलेज पहुंचे थे। वे स्टूडेंट्स से बातचीत कर सदस्यता अभियान चला रहे थे। अभियान का NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका आरोप था कि सदस्यता अभियान के बहाने में छात्र-छात्राओं से जबरन वसूली की जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई।

मारपीट में दो-तीन लड़कों की शर्ट बुरी तरह फट गई।
मारपीट में दो-तीन लड़कों की शर्ट बुरी तरह फट गई।
देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बहसबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई।
देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बहसबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई।

शर्ट फटते तक एक-दूसरे को पीटा

इस दौरान देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बहसबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई। दोनों पक्ष एक दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 12-13 लड़के एक दूसरे को घेरकर पीट रहे हैं। मारपीट में दो-तीन लड़कों की शर्ट भी बुरी तरह फट गई। वहीं कुछ लड़कों के हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button