छत्तीसगढ़

तारौद भट्ठी में शराब पीकर हुई झगड़े में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

जांजगीर. 12 अगस्त 2025 को झलमला निवासी आकाश कुर्रे की बीती रात तारौद भट्ठी क्षेत्र में शराब पीते हुए हुए झगड़े में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी करण सोनी और शिव बघेल को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक आकाश कुर्रे, करण सोनी और शिव बघेल ने तारौद भट्ठी से शराब खरीदी थी। शराब पीते समय तीनों के बीच गाली-गलौज और विवाद शुरू हो गया। इसी झगड़े में शिव बघेल और करण सोनी ने मिलकर आकाश को पकड़ लिया। करण सोनी ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button