छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिला में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भठली गांव और ताल देवरी के बीच बने पुल पर तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर नदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित दास के रूप में हुई है।

हसदेव नदी में गिरने से गई जान, तीन युवक घायल

हादसे के बाद बाइक चालक और पीछे बैठे युवक नदी में जा गिरे। सुमित दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उनके भाई प्रहलाद दास को चोट आई है। दूसरी बाइक पर सवार विकास यादव और अमर खन्ना भी हादसे में घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button