छत्तीसगढ़

आधी रात रेत का हो रहा अवैध परिवहन, धमाचौकड़ी बचाते गांवों की बस्ती से निकलता है रेत से भरा ट्रैक्टर

ओपी राठौर –रेत के काले कारोबार में आम से लेकर खास तक शामिल हैं। जिले का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर रेत का अवैध कारोबार न हो रहा हो। बम्हनीडीह ब्लॉक् क्षेत्र में अब तो आधी रात रेत माफिया सक्रिय हो गए . गांव की गलियों में रात भर रेत से भरा टैक्टर दौड़ रहा है। रेत से लोड ट्रैक्टर रात १२ बजे हसदेव नदी के किनारे हथनेवरा . सोंठी . पिपरदा , पुछेली , बम्हनीडीह से रेत भरकर धमाचौकड़ी मचाते हुए निकलते हैं। शाम ढ़लते ही रेत की चोरी करने के लिए रेत माफिया सक्रिय हो जाते है । ट्रैक्टर के माध्यम से रात १२ बजे से सुबह ६ बजे तक बेखौफ तरीके से रेत का परिवहन आसपास के क्षेत्रो में की जाती है रेत माफिया को अब न तो पुलिस का खौफ है और न खनिज और राजस्व विभाग के अधिकारियों का। क्योंकि रेत माफिया इन विभागों के अधिकारियो से सांठगांठ कर अपना काम चला रहे है तभी तो आधी रात बेधड़क सप्लाई हो रही है।।

Related Articles

Back to top button