छत्तीसगढ़
जात्रा में जमकर झूमे लोकसभा प्रत्याशी नाग और विधायक नेताम, देखें VIDEO…

कांकेर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का मतदान सम्पन्न हो चुका है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जहां दूसरे राज्यों में जाकर चौथे चरण के मतदान लिए जनसंपर्क में जुटे हैं. वहीं प्रत्याशी अब चुनावी भागम-भाग के बीच अपने दैनिक दिनचर्या में लौट गए हैं. कांकेर लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जहां भोजराज देव और कांकेर विधायक आशाराम नेताम जात्रा में जमकर नाचते थिरकते नजर आ रहे हैं.






