छत्तीसगढ़

जांजगीर में पैदल जा रहे बुजुर्ग को पिकअप ने कुचला:100 मीटर तक घसीटने से मौत, बाजार से सब्जी लेकर जा रहा था घर

जांजगीर-चांपा जिले के खटोला मार्ग में तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को पीछे से कुचल दिया। बुजुर्ग 100 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए चला गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर वाहन को छोड़कर फरार हो गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खटोला निवासी चुहरु कंवर (65) बुधवार को ग्राम बरगवा में बाजार में सब्जी लेने गया था। शाम करीब 8.30 बजे बाजार से सब्जी लेकर पैदल अपने घर खटोला जा रहा था। तभी तेज रफ्तार छोटा हाथी ड्राइवर ने पीछे से टक्कर मार दी। वाहन के नीचे ही उसका शव दबा रहा।

घटना की जानकारी मिलने पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे के बाद ग्रामीण और परिजनों में गुस्सा है। सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले को शांत कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button