छत्तीसगढ़

वेव पूल में 2 गुटों में जमकर मारपीट:अप्पू गार्डन में हुड़दंगियों ने मचाया हंगामा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

कोरबा जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लोगों में जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं सुरक्षा को लेकर बी सवाल उठने लगे हैं। पूरा मामला CSEB चौकी का है।

वेव पूल में आने वाल लोगों ने कहा कि यहां सुरक्षा की कमी है। यहां परिवार सहित जाना सुरक्षित नहीं है। वेव पूल को कोरबा नगर निगम सप्ताह में तीन दिन संचालित करता है।

कोरबा जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल में दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
कोरबा जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल में दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक टिकट को लेकर लोग भीतर पहुंचे थे। इसी दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वेव पूल में पहली पाली में परिवार और बच्चों के लिए है, वहीं दूसरी पाली में बड़ों के लिए समय निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण दूसरी पाली में मस्ती करने बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची थी।

कोरबा जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल में बवाल।

Related Articles

Back to top button