छत्तीसगढ़

सार्थक टीएमटी में हादसा, इलेक्ट्रीशियन की मौत:उपकरण साफ करते समय करंट की चपेट में आया, जांजगीर का रहने वाला था

रायपुर से लगे सिलतरा इलाके में संचालित सार्थक टीएमटी प्लांट में हादसा होने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। साथी कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जांजगीर निवासी महेंद्र साहू (22) के रूप में हुई है।

सार्थक टीएमटी प्लांट में हुआ है हादसा।
सार्थक टीएमटी प्लांट में हुआ है हादसा।

उपकरण साफ करने के दौरान हुआ हादसा

सिलतरा चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि, इस्पात फैक्ट्री में बुधवार की शाम को इलेक्ट्रीशियन महेंद्र साहू बिजली उपकरणों की सफाई कर रहा था। तभी वो करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया।

फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे आमानाका इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मृतक का पीएम करवाकर शव परिजनों के सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button