PM मोदी उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार पहुंचे वाराणसी, रोड शो में पहुंची भारी भीड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बाद सीधे वाराणसी पहुंच गए हैं। वह उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार वाराणसी आए हैं। इस दौरान उन्होंने रोड शो कर जनता का आशीर्वाद लिया। रोड शो में पीएम मोदी को देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची हुई
चुनावी मोड में पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव को देखकर पीएम मोदी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। शनिवार के दिन वह तीन राज्यों का दौरा कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत असम से की। उसके बाद वह अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल पहुंचे थे।
थी। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।
एक महीने में तीसरी बार पश्चिम बंगाल पहुंचे पीएम मोदी
एक महीने में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की तीन बार यात्रा की है। वह शनिवार को सिलीगुड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने 4500 करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित कर टीएमसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संदेशखाली का जिक्र कर टीएमसी सरकार को घेरने की कोशिश की।
टीएमसी के गढ़ में पीएम मोदी की सभाएं
बंगाल की दो यात्राओं में पीएम मोदी ने उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां टीएमसी की पकड़ मजबूत है। उन्होंने हुगली, नादिया और उत्तरी 24 परगना में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में पूरा माहौल बनाने की कोशिश की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन उत्तरी पश्चिमी बंगाल में अच्छा था।






