छत्तीसगढ़

आरक्षक ने दूसरे आरक्षक पर लगाया पत्नी से रेप का आरोप

भिलाई। दुर्ग जिले में एक आरक्षक पर अपने साथी सिपाही की पत्नी से रेप का आरोप लगा है। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पद्मनाभपुर थाने में पदस्थ है। दोनों सिपाही अच्छे दोस्त थे और इनका साथ उठना-बैठना और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि दुर्ग पुलिस में आरक्षक दीपक मानिकपुरी शनिवार को अपने साथी आरक्षक के घर पहुंचा। उस वक्त घर पर आरक्षक की पत्नी थी, जबकि पति ड्यूटी पर गया था। इसका फायदा उठाते हुए दीपक घर के अंदर दाखिल हुआ।पहले तो उसने इधर-उधर की बात की, बाद में जोर जबर्दस्ती की। इसी बीच महिला का आरक्षक पति घर आ गया। पत्नी ने घटना की जानकारी उसे दी, जिसके बाद दोनों पद्मनाभपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी सिपाही दीपक मानिकपुरी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि 9 महीने पहले भी अमलेश्वर थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पर रेप का आरोप लगा था। पीडि़ता ने इस मामले में कार्रवाई के लिए आईजी से गुहार लगाई थी, जिसके बाद तत्कालीन दुर्ग एसपी ने मामले की जांच दुर्ग सीएसपी को सौंपी गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। बाद में इस मामले में वह जमानत पर बाहर आ गए और वर्तमान में राजेंद्र यादव पाटन थाना प्रभारी हैं।

Related Articles

Back to top button