छत्तीसगढ़

श्रीनगर में टारगेट किलिंग, दो की मौत:आतंकियों ने पंजाब के 2 युवकों को गोली मारी थी; हमलावरों की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार (7 फरवरी) की शाम 7 बजे के करीब आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। हब्बा कदल इलाके में सिख समुदाय के दो लोगों को AK सीरीज राइफल से गोली मारी गई।

अमृतसर के रहने वाले अमृत पाल (31) की मौके पर ही मौत हो गई। अमृतसर के ही रहने वाले रोहित (25) को पेट के बायीं तरफ गोली लगी। उनकी गुरुवार 8 फरवरी को SMHS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button