मां मड़वारानी के दरबार पैदल जाएंगे अफरीद के श्रद्धालु दर्शन के बाद होगा भव्य भंडारा ।
21 अक्टूबर की रात 7 बजे सारगढ़ीन दाई मंदिर से शुरू होगी यात्रा,

जांजगीर चांपा /नवरात्रि पर्व के अवसर पर ग्राम अफरीद से कोरबा जिले के पहाड़ पर विराजित मां मड़वारानी दाई के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा 21 अक्टूबर को निकलेगी। यात्रा की शुरुआत रात्रि 8 बजे सारगढ़ीन दाई मंदिर परिसर, अफरीद से होगी।
मां मड़वारानी पैदल यात्रा का यह 17वां वर्ष है। करीब 17 वर्ष पूर्व अफरीद के युवाओं ने महज 7 श्रद्धालुओं के साथ इस धार्मिक पैदल यात्रा की शुरुआत की थी। समय के साथ लोगों की आस्था इस यात्रा से जुड़ती गई और अब हर वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु पैदल यात्रा में शामिल होकर मां मड़वारानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
दर्शन के बाद भव्य भंडारा
पैदल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए मां मड़वारानी के दर्शन के बाद वहीं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मां मड़वारानी पैदल यात्रा आयोजक समिति द्वारा भंडारे की तैयारियां की जा रही हैं
–शारीरिक रूप से स्वस्थ्य भक्तगण ही शामिल हो*
आयोजक समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि लंबी दूरी की पैदल यात्रा को देखते हुए पूर्ण रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही यात्रा में शामिल हों। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
17 वर्षों से निरंतर जारी यह पैदल यात्रा अब अफरीद की आस्था और धार्मिक परंपरा का हिस्सा बन चुकी है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का शामिल होना मां मड़वारानी के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है।





