अन्य खबरेंछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाज्योतिष – वास्तु
Trending

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर तिरुपति मिनरल्स में दिखी आस्था की धूम*

बम्हनीडीह/ओपी राठौर। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर 17 सितंबर को जिलेभर के औद्योगिक संस्थानों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। इसी क्रम में तिरुपति मिनरल्स, हथनेवरा-चांपा में भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे भक्ति संगीत के साथ हुई। भक्ति गीतों से पूरा संस्थान परिसर भक्तिमय हो उठा। तिरुपति मिनरल्स के डायरेक्टर अंशुमन मुरारका एवं अंकुर मुरारका विश्वकर्मा पूजा स्थल पर पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
जयंती समारोह के दौरान संस्थान में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। सभी ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।
श्रम और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की आराधना के साथ आयोजित समारोह ने औद्योगिक परिसर में धार्मिक आस्था के साथ आपसी सौहार्द का भी संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button