छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: 24 घंटे में कार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में चखना दुकान के बाहर खड़ी करीब 6 लाख रुपये की ब्रेजा कार चोरी के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुकान में सो रहे मालिक के सिरहाने से चाबी उठाकर कार पार कर दी थी।
पुलिस ने CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग की मदद से आरोपी कन्हैया कश्यप (26), निवासी चंडीपारा पामगढ़ को हथनेवरा फोरलेन के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी गई कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।






