छत्तीसगढ़
सरिया चोरी मामले में खरीदार सहित आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा में सरिया चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नाबालिगों समेत चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी रविशंकर श्रीवास को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने चोरी का सरिया 2000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने करीब 1 क्विंटल 15 किलो सरिया बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






