छत्तीसगढ़
24 घंटे में लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। मुलमुला थाना क्षेत्र में फल्ली बेचकर लौट रहे युवक से मोबाइल और 8 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने खराब बाइक ढकेल रहे पीड़ित से मारपीट कर नगदी और चाबी लूट ली थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1500 रुपये नगद, बाइक की चाबी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। लूटा गया मोबाइल नदी में फेंका जाना बताया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।





