छत्तीसगढ़
प्लेसमेंट के नाम पर चेन्नई में फंसी 3 युवतियां, विधायक की पहल से रेस्क्यू

सरगुजा। सीतापुर की तीन युवतियां प्लेसमेंट के नाम पर चेन्नई में फंस गईं, जहां उनसे वापस लौटने के लिए 10-10 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। युवतियों ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई। मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो की पहल पर तीनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और जल्द ही उनके छत्तीसगढ़ लौटने की जानकारी दी गई है।





