छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में AC चोरी का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर AC चोरी का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निर्माणाधीन मकान से 4 AC और 2 पंखे चोरी किए थे। CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर चोरी का सामान और बाइक बरामद कर ली है।






