छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में चंगाई सभा पर कार्रवाई, पास्टर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम उदयबंद में आयोजित एक चंगाई सभा के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें आरोप था कि आरोपियों द्वारा बीमारी ठीक करने के नाम पर लोगों को बुलाकर चमत्कारी पानी पिलाया जा रहा था और धार्मिक पुस्तकें वितरित कर धर्म प्रचार किया जा रहा था। साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी।

मामले में बद्रीनाथ बरेठ और पास्टर रथराम महिलांगे के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से धार्मिक साहित्य भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button