जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के कई निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों का तबादला कर नई पदस्थापना दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को थाना प्रभारी शिवरीनारायण से थाना प्रभारी बिर्रा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक जय कुमार साहू को बिर्रा से यातायात शाखा भेजा गया है।
निरीक्षक कमलेश कुमार शेन्डे को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना प्रभारी अजाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर को थाना प्रभारी अजाक से चौकी प्रभारी नैला पदस्थ किया गया है।
उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना
उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को थाना प्रभारी बम्हनीडीह से शिवरीनारायण थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को चौकी प्रभारी पंतोरा से थाना प्रभारी बम्हनीडीह की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को थाना पामगढ़ से चौकी प्रभारी पंतोरा भेजा गया है। उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर को थाना अकलतरा से पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार में पदस्थ किया गया है।
उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी को थाना जांजगीर से थाना अकलतरा स्थानांतरित किया गया है।
अन्य कर्मचारियों के भी तबादले
सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना पामगढ़ भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक प्रतीभा राठौर को पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज सहित जिले के सभी थाना और शाखा प्रभारियों को भेजी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।






