छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस OBC विभाग में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए नई जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है।

33 जिलों में 39 पदों पर नई नियुक्तियां

जारी सूची के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के OBC विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें 33 जिलों की शहर और ग्रामीण इकाइयों को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर से जारी हुई सूची

इस संबंध में OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। संगठन का कहना है कि यह कदम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

संगठन को मजबूत करने की रणनीति

कांग्रेस पार्टी की इस नई नियुक्ति सूची को छत्तीसगढ़ में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे जिले स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने और OBC वर्ग की भागीदारी बढ़ाने की रणनीति जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button