वाहन चालक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, समस्याओं और सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक संघ 16105 के प्रांतीय अध्यक्ष Tara Chand Sahu के नेतृत्व में वाहन चालकों के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय कलेक्टर महोदय से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं, कार्य व्यवस्था, सुरक्षा, सम्मान और आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी मांगों को कलेक्टर के समक्ष रखा गया। संघ की ओर से वाहन चालकों के हित में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
प्रांतीय अध्यक्ष तारा चंद साहू ने कहा कि वाहन चालक शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों के कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनते हुए कलेक्टर महोदय ने वाहन चालकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया और सकारात्मक पहल करते हुए उचित कार्रवाई करने की बात कही।
बैठक के अंत में संघ के पदाधिकारियों और वाहन चालकों ने कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपप्रांतीय अध्यक्ष Chandrashekhar Goswami, प्रदेश कोषाध्यक्ष Tilak Dhruv, Narendra Sidar, Devendra Darsena, जिलाध्यक्ष Naresh Banjare, Laxmaneshwar, Rajnikant Ratre, Ajay Dhruv सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।






