इंटर्न डॉक्टरों पर लूट और मारपीट का आरोप, मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को बनाया निशाना

रायगढ़ — जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक के साथ नशे की हालत में विवाद कर उसके साथ मारपीट की गई और नकदी व चेन लूट ली गई।
मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुदर्शन पांडे शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास उनकी मुलाकात मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर देवेन्द्र चौरसिया और अनिल मीणा से हुई।
नशे में थे आरोपी, बिना वजह शुरू किया झगड़ा
आरोप है कि दोनों इंटर्न डॉक्टर नशे की हालत में थे और उन्होंने बिना किसी वजह के सुदर्शन पांडे के साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और मारपीट में बदल गई।
मारपीट कर छीनी चेन और नकदी
पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद उनके गले से चांदी की चेन और करीब 4,500 रुपये नकद भी लूट लिए गए।






