छत्तीसगढ़

हथिनी को करंट लगाकर मारा, टुकड़े-टुकड़े कर दफन किया शव:कुल्हाड़ी और फावड़े से काटा, सूरजपुर में 12 गड्ढों में मिले अवशेष, 4 गिरफ्तार

सूरजपुर जिले के रमकोला एलिफेंट रेस्क्यू सेंटर के पास धूरिया के जंगल में ग्रामीणों ने करंट लगाकर मादा हथिनी को मार डाला। उसके शव के टुकड़े-टुकड़े में काटकर 12 गड्ढों में दफन कर दिया। अब वन विभाग ने गड्ढों से हथिनी के अवशेष बरामद किए हैं। 4 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, डीएफओ पंकज कमल को किसी ग्रामीण ने सूचना दी थी, कि धूरिया के जंगल में एक हथिनी को मारकर उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर दफन किया गया है। रविवार को वन अमला ने दो ग्रामीणों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनके

कुल्हाडी और फावड़े से टुकड़ों में काटा शव

पशु चिकित्सक डॉ. महेंद्र पांडेय, एलिफेंट रेस्क्यू सेंटर के डॉ. अजीत पांडेय और डॉ. शंभू पटेल की टीम ने शव का पोस्ट मार्डम किया। चिकित्सकों के अनुसार हथिनी की मौत करीब एक माह या 40 दिनों पहले हुई है। उसके पैरों और सूंड में करंट लगने के निशान मिले हैं।

विशालकाय हथिनी के अंगों को कुल्हाड़ी और फावड़े से काटा गया है। पैर, सूंड और जबड़े सहित अन्य अंगों को 12 टुकड़ों में काटकर दफन किया गया था। जबड़े में 10-10 दांत मिले हैं। सभी हड्डियां सुरक्षित मिली हैं।

बताए अनुसार खोदे गए गड्ढे में हथिनी के अवशेष मिले। जिसकी उम्र 15 से 20 वर्ष बताई गई है।

Related Articles

Back to top button