छत्तीसगढ़

पेंड्रारोड के पास मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, बड़ा हादसा टला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर रविवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब पेंड्रारोड स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई।

जानकारी के अनुसार, पेंड्रारोड और वेंकटनगर के बीच कपलिंग टूटने से इंजन से जुड़े करीब 25 डिब्बे अलग हो गए। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और डिब्बों को सुरक्षित तरीके से दोबारा जोड़ा गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच जारी है और रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button