छत्तीसगढ़

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रीतम राठौर (27 वर्ष) निवासी खोखरा को मुखबिर की सूचना पर पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 23 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 3450 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आरक्षक शंकर राजपूत, लीला राम साह, रेखा यादव और नीतीश विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button