छत्तीसगढ़

सीएम विष्णु देव साय के काफिले में बड़ा बदलाव, फार्च्यूनर की जगह शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ स्कार्पियो

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जब सीएम का काफिला प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचा, तो उसमें पहले से इस्तेमाल हो रही टोयोटा फार्च्यूनर की जगह नई-नवेली महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियां नजर आईं।

करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री को नई गाड़ियों में देखकर मौके पर मौजूद लोग उत्सुक हो उठे और इस बदलाव को लेकर पूछताछ करने लगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री अब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फार्च्यूनर गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे। अब उनकी जगह काफिले में एक नहीं बल्कि 6 नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को शामिल किया गया है, जो बुलेटप्रूफ हैं।

इस बदलाव को लेकर खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि पुरानी गाड़ियां अब जर्जर हो चुकी थीं और कई बार बीच रास्ते में बंद भी हो जाती थीं। इसी वजह से उन्हें बदलने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए नई गाड़ियों को काफिले में शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button