छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा SP विजय पाण्डेय जाएंगे हैदराबाद प्रशिक्षण पर, विमल बैंस संभालेंगे जिले का प्रभार

जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) 48वें आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैदराबाद रवाना होंगे। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।
उच्च स्तरीय प्रशिक्षण में होंगे शामिल
इस दौरान एसपी विजय पाण्डेय पुलिस प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रशिक्षण आईपीएस अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें आधुनिक पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता पर विशेष जोर दिया जाता है।






