छत्तीसगढ़
कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मणिपुर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की धारदार टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पिता और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर टांगी से अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।






